“माँ के सम्मान में एक पौधा, दिल्ली के भविष्य के लिए एक संकल्प”
“One Sapling for Mother, One Commitment for a Greener Delhi”
दिल्ली को अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरणीय रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दिल्ली वन विभाग नागरिकों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध करा रहा है। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक अपनी माता के सम्मान में एक या अधिक पौधे लगाकर इस जन आंदोलन का हिस्सा बन सकता है।
The Delhi Forest Department is encouraging citizens to participate in greening Delhi by collecting and planting free saplings under the "Ek Ped Maa Ke Naam" campaign. Citizens can dedicate one or more saplings to their mothers and contribute towards a greener Delhi.
दिल्ली वन विभाग की नर्सरियों से निःशुल्क पौधे प्राप्त करें।
Collect saplings free of cost from Forest Department nurseries.
निकटतम नर्सरी खोजें।
Locate your nearest nursery.
पौधे लगाएँ और उनकी देखभाल करें।
Plant and nurture saplings into healthy trees.
पौधे वितरण का समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक।
Timing for Collection of Saplings: 10:00 AM to 4:00 PM
मैं पूरे संकल्प के साथ यह प्रतिज्ञा करता हूँ कि 'मेगा प्लांटेशन ड्राइव' के दौरान लगाए गए पौधे की देखभाल और सुरक्षा करूँगा। मैं नियमित रूप से इसमें पानी दूँगा, इसे नुकसान से बचाऊँगा और इसके स्वस्थ विकास को सुनिश्चित करूँगा। इस पौधे को पाल-पोसकर बड़ा करने से मैं आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वस्थ और टिकाऊ पर्यावरण बनाने में अपना योगदान दूँगा।
I solemnly pledge to care for and maintain the sapling planted during the Mega Plantation Drive. I will water it regularly, protect it from damage, and ensure its healthy growth. By nurturing this sapling, I contribute to a greener, healthier, and more sustainable environment for future generations.
नर्सरी सूची देखें
Visit Nursery Directory
निकटतम नर्सरी चुनें
Select Nearest Nursery
नर्सरी प्रभारी से संपर्क करें
Contact Nursery Incharge
अपना विवरण उपलब्ध कराएँ
Provide Required Details
निःशुल्क पौधे प्राप्त करें
Collect Free Saplings
आइए, नर्सरी से पौधा लें और हरित दिल्ली के निर्माण में सहभागी बनें।
Visit your nearest Forest Nursery, collect a sapling and become a partner in Greening Delhi.
📍 Find Nearest Nursery