दिल्ली को हरित बनाने का जन आंदोलन
A People's Movement for a Greener Delhi
दिल्ली सरकार एवं विभिन्न हरित एजेंसियों द्वारा जुलाई 2026 के दौरान "मिशन 51 लाख पौधारोपण" के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में नागरिकों, परिवारों, विद्यार्थियों, आरडब्ल्यूए, संस्थानों, कॉरपोरेट्स एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
Under the Mission 51 Lakh Plantation Programme, a city-wide plantation drive will be undertaken across Delhi during July 2026. Citizens, families, students, RWAs, institutions, corporates and community organizations are invited to actively participate in this green movement.
अपनी माँ के सम्मान, प्रेम एवं कृतज्ञता के प्रतीक स्वरूप एक या अधिक पौधे लगाकर दिल्ली को हरित बनाने में योगदान दें।
Plant one or more saplings in the name of your mother and become a part of Delhi’s journey towards a greener and healthier future.
नागरिक इस पोर्टल पर उपलब्ध वृक्षारोपण स्थलों में से अपनी सुविधा अनुसार किसी भी स्थल का चयन कर सकते हैं तथा ऑनलाइन अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।
Citizens can select a plantation site from the locations available on the portal and book a convenient plantation slot online.
दिल्ली भर में विभिन्न हरित एजेंसियों द्वारा विकसित एवं चिन्हित स्थलों पर नागरिकों के लिए पौधारोपण की व्यवस्था की गई है।
Plantation opportunities have been created at designated sites managed by various greening agencies across Delhi.
आज ही अपना स्लॉट बुक करें और मिशन 51 लाख पौधारोपण का हिस्सा बनें।
Book your plantation slot today and join Delhi’s Mission 51 Lakh Plantation Programme.
🌱 Book Slot Now